पथरी में आलू खा सकते हैं क्या?HealthPlanet

Posted on Mon 5th Dec 2022 : 10:49

क्या पथरी में आलू खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट की राय

Can we eat potato in kidney stone problem: किडनी में स्टोन की समस्या से कई लोग परेशान होते हैं। पथरी होने पर असहनीय दर्द और परेशानी मरीज को उठानी पड़ती है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि क्या हमें किडनी स्टोन की समस्या में आलू खाना चाहिए या नहीं? क्योंकि कई लोगों को ये लगता है कि आलू में सोडियम और पोटैशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जिससे किडनी स्टोन की समस्या में नुकसान होने की संभावना रहती है। दरअसल किडनी स्टोन की समस्या में आप बिना किसी चिंता के आलू का सेवन कर सकते हैं। लेकिन अगर ये आपके पैंक्रियाज को प्रभावित न करें। जब स्टोन की वजह से पैंक्रियाज प्रभावित होता है, तो शरीर में इंसुलिन का उत्पादन कम होने लगता है। ऐसे में ब्लड शुगर बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसी स्थिति में आपको आलू का सेवन कम करना चाहिए। अगर आपको ये समस्या नहीं है, तो आप संतुलित मात्रा में आलू का सेवन कर सकते हैं। इसके बारे में हमने विस्तार से बात की डाइट मंत्रा की फाउंडर और डायटीशियन कामिनी सिन्हा से।
क्या पथरी में आलू खाना चाहिए?

जैसा कि हमने आपको पहले ही बताया कि आप पथरी की समस्या में आलू का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको कोई नुकसान नहीं होता है। बस आपको अपने शुगर लेवल का ध्यान रखने की जरूरत होती है ताकि ये आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित न करें। साथ ही आपको पोटैशियम की भी संतुलित मात्रा का सेवन करना चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर में सोडियम, पोटैशियम और कैल्शियम का संतुलन बिगड़ सकता है। इसके लिए आप कम पोटैशियम वाली चीजें खा सकते हैं। आलू को भी काटकर उबालने से इसमें मौजूद पोटैशियम की मात्रा कम हो सकती है। इसके अलावा आपको आलू को अच्छे से पकाकर खाने की कोशिश करनी चाहिए। किडनी स्टोन की समस्या में आपको बीज वाली सब्जियां जैसे टमाटर, पालक और बैंगन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको नुकसान हो सकता है। इसके अलावा भरपूर मात्रा में पानी पिएं ताकि स्टोन गॉल ब्लैडर में तैरता रहे क्योंकि जब ये किडनी से स्पर्श करता है, तभी आपको दर्द का अनुभव होता है।
आलू खाने के फायदे
1. कार्ब्स से भरपूर

आलू में भरपूर मात्रा में कार्ब्स पाए जाते हैं, जो आपको दिनभर ऊर्जावान बनाए रखते हैं। किडनी स्टोन की समस्या में आप आलू का सेवन कर सकते हैं। आलू में प्रोटीन, कार्ब्स और पानी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो स्टोन में सहायक हो सकते हैं।
2. हृदय समस्याओं में

आलू का सेवन हृदय स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। यह कोलेस्ट्रॉल स्तर को नियंत्रित करता है और हाई ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं में भी कारगर साबित हो सकता है। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन बी और सी संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं।
3. कैल्शियम से भरपूर

आलू में भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट और कैल्शियम पाए जाते हैं, जिनका सेवन किडनी स्टोन की समस्याओं में जरूर करना चाहिए। इससे स्टोन की परेशानी जल्दी ठीक हो सकती है। साथ ही यह हड्डियों की परेशानी को भी ठीक करने में मददगार साबित हो सकता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info